Type Here to Get Search Results !

कैप्टन विक्रम बत्रा (Captain Vikram Batra)

0

विषय सूची

Captain Vikram Batra
Captain Vikram Batra

नाम:- कैप्टन विक्रम बत्रा (Captain Vikram Batra)

प्रसिद्ध नाम :- शेरशाह, कारगिल का शेर

Father’s Name :- जी. एल. बत्रा (GIRDHARI LALBATRA)

Mother’s Name :- कमलकांता बत्रा (KAMALBATRA)

Domicile :- Kangra Himachal Pradesh

जन्म:- 9 सितंबर 1974

जन्म भूमि :- पालमपुर, हिमाचल प्रदेश, भारत

शिक्षा :- स्नातक (विज्ञान)

विद्यालय :- सेंट्रल स्कूल पालमपुर, डीएवी कॉलेज, चंडीगढ़

शहादत :- 7 जुलाई 1999 (उम्र 24)

शहादत स्थान :- कारगिल, जम्मू और कश्मीर, भारत

सेवा/शाखा :- भारतीय थल सेना

सेवा वर्ष :- 1996–1999

रैंक (उपाधि) :- कैप्टन

सेवा संख्यांक(Service No.) :- IC-57556

यूनिट :- 13 जे एंड के राइफ़ल

युद्ध/झड़पें :- कारगिल युद्ध (ऑपेरशन विजय)

सम्मान :-  परम वीर चक्र (1999-Independence Day मरणोपरांत)

नागरिकता :- भारतीय

सम्बंध :-

अन्य जानकारी :- विक्रम बत्रा ने 18 वर्ष की आयु में ही अपने नेत्र दान करने का निर्णय ले लिया था। वह नेत्र बैंक के कार्ड को हमेशा अपने पास रखते थे।

जीवन परिचय

पालमपुर निवासी जी.एल. बत्रा (Captain Vikram Batra) और कमलकांता बत्रा के घर 9 सितंबर, 1974 को दो बेटियों के बाद दो जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ। माता कमलकांता की श्रीरामचरितमानस में गहरी श्रद्धा थी तो उन्होंने दोनों का नाम लव-कुश रखा। लव यानी विक्रम और कुश यानी विशाल।

पहले डीएवी स्कूल, फिर सेंट्रल स्कूल पालमपुर में दाखिल करवाया गया। सेना छावनी में स्कूल होने से सेना के अनुशासन को देख और पिता से देश प्रेम की कहानियां सुनने पर विक्रम में स्कूल के समय से ही देश प्रेम प्रबल हो उठा। स्कूल में विक्रम शिक्षा के क्षेत्र में ही अव्वल नहीं थे, बल्कि टेबल टेनिस में अव्वल दर्जे के खिलाड़ी होने के साथ उनमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का भी जज़्बा था।

जमा दो तक की पढ़ाई करने के बाद विक्रम चंडीगढ़ चले गए और डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ में विज्ञान विषय में स्नातक की पढ़ाई शुरू कर दी। इस दौरान वह एनसीसी के सर्वश्रेष्ठ कैडेट चुने गए और उन्होंने गणतंत्र दिवस की परेड में भी भाग लिया। उन्होंने सेना में जाने का पूरा मन बना लिया और सीडीएस (सम्मिलित रक्षा सेवा) की भी तैयारी शुरू कर दी। हालांकि विक्रम को इस दौरान हांगकांग में भारी वेतन में मर्चेन्ट नेवी में भी नौकरी मिल रही थी, लेकिन देश सेवा का सपना लिए विक्रम ने इस नौकरी को ठुकरा दिया।

सेना में चयन

विज्ञान विषय में स्नातक करने के बाद विक्रम का चयन सीडीएस के जरिए सेना में हो गया। जुलाई, 1996 में उन्होंने भारतीय सेना अकादमी देहरादून में प्रवेश लिया। दिसंबर 1997 में शिक्षा समाप्त होने पर उन्हें 6 दिसंबर 1997 को जम्मू के सोपोर नामक स्थान पर सेना की 13 जम्मू-कश्मीर राइफल्स में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति मिली। उन्होंने 1999 में कमांडो ट्रेनिंग के साथ कई प्रशिक्षण भी लिए।

1 जून, 1999 को उनकी टुकड़ी को कारगिल युद्ध में भेजा गया। हम्प व राकी नाब स्थानों को जीतने के बाद उसी समय विक्रम को कैप्टन बना दिया गया। इसके बाद श्रीनगर-लेह मार्ग के ठीक ऊपर सबसे महत्त्वपूर्ण 5140 चोटी को पाक सेना से मुक्त करवाने का जिम्मा भी कैप्टन विक्रम बत्रा (Captain Vikram Batra) को दिया गया। बेहद दुर्गम क्षेत्र होने के बावजूद विक्रम बत्रा ने अपने साथियों के साथ 20 जून, 1999 को सुबह तीन बजकर 30 मिनट पर इस चोटी को अपने कब्जे में ले लिया।

शेरशाह के नाम से प्रसिद्ध

विक्रम बत्रा ने जब इस चोटी से रेडियो के जरिए अपना विजय उद्घोष ‘यह दिल मांगे मोर’ कहा तो सेना ही नहीं बल्कि पूरे भारत में उनका नाम छा गया। इसी दौरान विक्रम के कोड नाम शेरशाह के साथ ही उन्हें ‘कारगिल का शेर’ की भी संज्ञा दे दी गई। अगले दिन चोटी 5140 में भारतीय झंडे के साथ विक्रम बत्रा (Captain Vikram Batra) और उनकी टीम का फोटो मीडिया में आया तो हर कोई उनका दीवाना हो उठा। इसके बाद सेना ने चोटी 4875 को भी कब्जे में लेने का अभियान शुरू कर दिया। इसकी भी बागडोर विक्रम को सौंपी गई। उन्होंने जान की परवाह न करते हुए लेफ्टिनेंट अनुज नैयर के साथ कई पाकिस्तानी सैनिकों को मौत के घाट उतारा।

कैप्टन के पिता जी.एल. बत्रा कहते हैं कि उनके बेटे के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टीनेंट कर्नल वाय.के.जोशी ने विक्रम को शेर शाह उपनाम से नवाजा था।

अंतिम समय

मिशन लगभग पूरा हो चुका था। जब कैप्टन अपने कनिष्ठ अधिकारी लेफ्टीनेंट नवीन को बचाने के लिये लपके। लड़ाई के दौरान एक विस्फोट में लेफ्टीनेंट नवीन के दोनों पैर बुरी तरह जख्मी हो गये थे। जब कैप्टन बत्रा लेफ्टीनेंट को बचाने के लिए पीछे घसीट रहे थे तब उनकी की छाती में गोली लगी और वे “जय माता दी” कहते हुये वीरगति को प्राप्त हुये।

16 जून को कैप्टन ने अपने जुड़वां भाई विशाल को द्रास सेक्टर से चिट्ठी में लिखा –“प्रिय कुशु, माँ और पिताजी का ख्याल रखना … यहाँ कुछ भी हो सकता है।”

Images

Captain Vikram Batra
Captain Vikram Batra
Captain Vikram Batra
Captain Vikram Batra
Captain Vikram Batra
Captain Vikram Batra

Videos

NA

इसेभी देखे – पुरस्कार के बारे में (Gallantry Awards)परम वीर चक्र (PARAM VIR CHAKRA)महावीर चक्र (MAHAVIR CHAKRA)वीर चक्र (VIR CHAKRA)अशोक चक्र (ASHOKA CHAKRA)कीर्ति चक्र (KIRTI CHAKRA)शौर्य चक्र (SHAURYA CHAKRA), ओर – ALAKHDHANI, ALL AARTI, BIPINKUMAR LADHAVA

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ