Type Here to Get Search Results !

बाबू कुंवर सिंह (Babu Veer Kunwar Singh)

0

विषय सूची

Babu Veer Kunwar Singh
Babu Veer Kunwar Singh

पूरा नाम – बाबू कुंवर सिंह

जन्म – 1778 ई.

जन्म भूमि – जगदीशपुर, बिहार

मृत्यु – 23 अप्रैल, 1858

मृत्यु स्थान – जगदीशपुर, बिहार

नागरिकता – भारतीय

प्रसिद्धि – बिहार के शाहाबाद में उनकी एक छोटी रियासत थी।

आंदोलन – 1857 की क्रांति में भी इन्होंने सम्मिलित होकर अपनी शौर्यता का प्रदर्शन किया।

अन्य जानकारी – इनके चरित्र की सबसे बड़ी ख़ासियत यही थी कि इन्हें वीरता से परिपूर्ण कार्यों को करना ही रास आता था।

बाबू कुंवर सिंह (Babu Veer Kunwar Singh) (जन्म- 1778 ई., बिहार; मृत्यु- 23 अप्रैल, 1858 ई.) भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सैनिकों में से एक थे। इनके चरित्र की सबसे बड़ी ख़ासियत यही थी कि इन्हें वीरता से परिपूर्ण कार्यों को करना ही रास आता था। इतिहास प्रसिद्ध 1857 की क्रांति में भी इन्होंने सम्मिलित होकर अपनी शौर्यता का प्रदर्शन किया। बाबू कुंवर सिंह ने रीवा के ज़मींदारों को एकत्र किया और उन्हें अंग्रेज़ों से युद्ध के लिए तैयार किया। तात्या टोपे से भी इनका सम्पर्क था। (लेख – बाबू कुंवर सिंह – Babu Veer Kunwar Singh)

परिचय

1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध नायक बाबू कुंवर सिंह (Babu Veer Kunwar Singh) के आरम्भिक जीवन के सम्बन्ध में बहुत कम जानकारी उपलब्ध है। सम्भवत: उनका जन्म 1778 ई. में बिहार में हुआ था। उन्हें बचपन से ही शिक्षा से अधिक शौर्य-युक्त कार्यों में रुचि थी। बिहार के शाहाबाद में उनकी एक छोटी रियासत थी। उन पर जब कर्ज़ बढ़ गया तो अंग्रेज़ों ने रियासत का प्रबन्ध अपने हाथों में ले लिया। उनका एजेंट लगान वसूल करता, सरकारी रकम चुकाता और रकम से किस्तों में रियासत का कर्ज़ उतारा जाता। (लेख – बाबू कुंवर सिंह – Babu Veer Kunwar Singh)

अंग्रेज़ों की चालाकी

इस अवस्था से बाबू कुंवर सिंह (Babu Veer Kunwar Singh) असंतुष्ट थे। इसी समय ‘1857 की क्रान्ति’ आरम्भ हो गई और कुंवर सिंह को अपना विरोध प्रकट करने का अवसर मिल गया। 25 जुलाई, 1857 को जब क्रान्तिकारी दीनापुर से आरा की ओर बढ़े तो बाबू कुंवर सिंह (Babu Veer Kunwar Singh) उनमें सम्मिलित हो गए। उनके विचारों का अनुमान अंग्रेज़ों को पहले ही हो गया था। इसीलिए कमिश्नर ने उन्हें पटना बुलाया था कि उन्हें गिरफ़्तार कर लिया जाये। पर अंग्रेज़ों की चालाकी समझकर कुंवर सिंह बीमारी का बहाना बनाकर वहाँ नहीं गए। (लेख – बाबू कुंवर सिंह – Babu Veer Kunwar Singh)

शौर्य प्रदर्शन

आरा में आन्दोलन की कमान कुंवर सिंह ने संभाल ली और जगदीशपुर में विदेशी सेना से मोर्चा लेकर सहसराम और रोहतास में विद्रोह की अग्नि प्रज्ज्वलित की। उसके बाद वे 500 सैनिकों के साथ रीवा पहुँचे और वहाँ के ज़मींदारों को अंग्रेज़ों से युद्ध के लिए तैयार किया। वहाँ से बांदा होते हुए कालपी और फिर कानपुर पहुँचे। तब तक तात्या टोपे से उनका सम्पर्क हो चुका था। कानपुर की अंग्रेज़ सेना पर आक्रमण करने के बाद वे आजमगढ़ गये और वहाँ के सरकारी ख़ज़ाने पर अधिकार कर छापामार शैली में युद्ध जारी रखा। यहाँ भी अंग्रेज़ी सेना को पीछे हटना पड़ा। (लेख – बाबू कुंवर सिंह – Babu Veer Kunwar Singh)

निधन

इस समय बाबू कुंवर सिंह (Babu Veer Kunwar Singh) की उम्र 80 वर्ष की हो चली थी। वे अब जगदीशपुर वापस आना चाहते थे। नदी पार करते समय अंग्रेज़ों की एक गोली उनकी ढाल को छेदकर बाएं हाथ की कलाई में लग गई थी। उन्होंने अपनी तलवार से कलाई काटकर नदी में प्रवाहित कर दी। वे अपनी सेना के साथ जंगलों की ओर चले गए और अंग्रेज़ी सेना को पराजित करके 23 अप्रैल, 1858 को जगदीशपुर पहुँचे। लोगों ने उनको सिंहासन पर बैठाया और राजा घोषित किया। परन्तु कटे हाथ में सेप्टिक हो जाने के कारण ‘1857 की क्रान्ति’ के इस महान् नायक ने 26 अप्रैल, 1858 को अपने जीवन की इहलीला को विराम दे दिया। (लेख – बाबू कुंवर सिंह – Babu Veer Kunwar Singh)

भारत के स्वतंत्रता सेनानी | Freedom fighters of india in Hindi

भारत के स्वतंत्रता सेनानी (FREEDOM FIGHTERS OF INDIA)

कस्तूरबा गांधी (Kasturba Gandhi)

महात्मा गांधी | Mahatma Gandhi

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद | Maulana Abul Kalam Azad Biography In Hindi

स्वतंत्रता सेनानी “अब्दुल घफ्फार खान” | Khan Abdul Ghaffar Khan

રમો રમો રામદેવ …

આ અલખધણીના અવતારી

योग (Yoga)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ